Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: दरोगा की मां और ताऊ की मौत,...

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: दरोगा की मां और ताऊ की मौत, खंभे से टकराकर कई बार पलटी XUV300


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर से लखनऊ जा रही XUV300 काकोरी में बनी हादसे का शिकार, दरोगा और चालक घायल। पीछे बैठे दोनों बुजुर्गों ने मौके पर तोड़ा दम
लखनऊ में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक दरोगा की मां और ताऊ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा काकोरी क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर चकौली अंडरपास के पास हुआ। बुलंदशहर से लखनऊ जा रही XUV300 कार अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी और फिर सड़क पर सीधी हो गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। इनमें बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात 28 वर्षीय दरोगा सोनू निगम, उनकी 65 वर्षीय मां सावित्री देवी, ताऊ शेर सिंह और चालक संदीप भाटी शामिल थे। बताया गया कि दरोगा अपनी मां और ताऊ के साथ बुलंदशहर से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के दौरान सोनू निगम चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनकी मां और ताऊ पीछे की सीट पर सवार थे। टक्कर के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे आगे बैठे दरोगा और चालक की जान बच गई, लेकिन पीछे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, पीछे की सीट पर बैठी सावित्री देवी और शेर सिंह की हालत बेहद गंभीर थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि हादसे में। सावित्री देवी के सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि शेर सिंह के सिर में भी गंभीर चोट लगी और उनका एक हाथ टूट गया था।
पुलिस के मुताबिक, दरोगा सोनू निगम अपनी मां और ताऊ के साथ मोहनलालगंज में आयोजित रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान काकोरी में चकौली अंडरपास के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घायल दरोगा सोनू निगम और चालक संदीप भाटी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त XUV300 की तलाशी ली। कार के अंदर से एक सूटकेस, कुछ कपड़े, मोबाइल फोन और करीब 3.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को सुरक्षित रख लिया है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments