Monday, May 4, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरगैंगस्टर में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में गैंगस्टर ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचे मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जाहिद पुत्र हामिद निवासी जाटवान मौहल्ला कस्बा व थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर तथा शिवम कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी मौहल्ला जाटवान भंगीवाडा के सामने थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गैंगस्टर में वांछित 02 शातिर आरोपियों को अलग अलग स्थानो से अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो थाना बीबीनगर पर पंजीकृत मुअसं- 109/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments