बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर की पुलिस ने शनिवार की देर रात गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो अवैध चाकू को बरामद हुए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना सलेमपुर पर मुअसं- 60/25 व 61/25 धारा 4/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु गिरी पुत्र लोकेश गिरी निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर व देवेंद्र पुत्र सोहनपाल निवासी मोहल्ला लोधान थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
गैंगस्टर में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
0
117
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


