बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव अकबरपुर झोझा में दो सगे भाईयों ने मिलकर गांव निवासी युवक के साथ मारपीट की जिसके बाद युवक ने थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आपको बता दें कि मोहम्मद आबिद ने बताया कि गांव निवासी खालिद के घर पर प्लंबर का काम हो रहा था जिसमें वह भी मौजूद था। इसी दौरान गांव निवासी नवेद और वसीम वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब आबिद ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आबिद ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो सगे भाइयों ने एक युवक की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
0
130
RELATED ARTICLES


