बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ में गुरुवार की देर रात बुलंदशहर रोड स्थित एक कार श्रृंगार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर रोड स्थित ककोड़ थाना चौराहे से करीब 100 मीटर दूर स्थित ‘शिवम कार श्रृंगार’ नाम की दुकान में देर रात आग लग गई। दुकान मालिक सुरेश सिंह निवासी गांव नवादा ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान धू-धू कर जल रही थी और अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।
दुकान मालिक सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी दुकान क्षेत्र की बड़ी कार श्रृंगार दुकानों में से एक है जहां वह अपने दोनों बेटों और अन्य कर्मचारियों के साथ काम करते हैं। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सुरेश सिंह ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ककोड़: कार श्रृंगार की दुकान में लगी आग, करीब 10 लाख का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES



