Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरमुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दबोचे

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दबोचे


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने हत्या की घटना में फरार चल रहे बदमाशों को बुधवार को मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि चोला पुलिस गश्त पर थी जहां उन्हे दो अज्ञात लोग आते दिखे जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया हैं। ज्ञात हो की सोमवार को थाना चोला क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई थी। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना चोला में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिल सोलंकी पुत्र थाना सिंह निवासी ग्राम दाऊदपुर थाना चोला जनपद बुलंदशहर व जितेश पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम दाऊदपुर थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के आस पास अलग-अलग दूरी पर छिपाकर रखे है। मौके पर पुलिस फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के पास पहुंची। जहां से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय, दो खोखा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments