Friday, May 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरस्कॉर्पियो की टक्कर से CISF एएसआई समेत दो की मौत, गुस्साई भीड़...

स्कॉर्पियो की टक्कर से CISF एएसआई समेत दो की मौत, गुस्साई भीड़ ने कार फोड़ी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वाल बनारस में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों और पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में CISF के एक एएसआई भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलावठी क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो आ रही थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर जा रहे लोगों को रौंद दिया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही स्कॉर्पियो पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वाहन के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस और अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक सवार घायल व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments