बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर में 21 कॉलोनियों की नाली व सड़कों पर 2.78 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिल गई हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से निर्माण कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें कि खुर्जा नगर में कॉलोनियों की सड़के टूटी हुई हैं और नालियों में भी पानी की निकासी नहीं होती। विधायक ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए इस पर संबंधित विभागों से चर्चा की गई। इसके बाद मार्गों की लंबाई और स्थिति को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया। यह प्रस्ताव विधानसभा सत्र में रखा गया और प्रदेश मुख्यालय में भेजा गया। गुरुवार को शासन की ओर से दो करोड़ 78 लाख रुपये की बजट मंजूरी मिल गई है। इसमें 21 स्थानों की चिह्नित सड़कों पर उनकी स्थिति के अनुसार इंटरलॉकिंग और सीसी रोड तैयार होगी। साथ ही नाली का भी निर्माण होगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
वार्ड 14 की कृष्णा नगर कॉलोनी में 2.76 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण और अन्य।
वार्ड 22 के हरी एन्क्लेव मोहल्ला में 8.46 लाख से सीसी रोड व नाली का निर्माण
वार्ड 10 की चंद्रलोक कॉलोनी में 13.3 लाख रुपये लागत से इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण
वार्ड 22 की गोकुल विहार कॉलोनी में 9.2 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण
वार्ड 18 की कृष्णा नगर कॉलोनी में 9.1 लाख रुपये में इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण
वार्ड 24 के पंजाबियान मोहल्ले में 16 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण
वार्ड 15 की मुरारी नगर कॉलोनी में 1.53 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण



