बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने अन्तर्राज्य दो शातिर लुटेरे/चोर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से लूट के रूपए, अवैध असलहा कारतूस, चाकू व घटना में प्रयुक्त गाड़ी आदि बरामद हुए है। छोटे पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी नवलपुर सिटी स्टेशन खुर्जा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर तथा कुलदीप पुत्र लख्मीचंद निवासी के रूप में हुई है। आपको बता दें कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग निजामपुर बिजली घर के पास से 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी/लूट के रूपये, अवैध असलहा कारतूस, अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त गाडी बरामद व चोरी किया गया समान सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर/लूटेरे हैं। जिनका एक संगठित गिरोह हैं, जो दिल्ली/ गौतमबुद्धनगर/गाजियाबाद/ हापुड/ बुलन्दशहर से चोरी/लूट करते हैं तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक चोरी/लूट करने की घटनाओं की स्वीकारोक्ति की गयी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ 07 जून 2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत जोखाबाद मे नलकूप से तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअस 556/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ 08 जून 2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय दूल्हा मे एक घर से कुछ रूपये व कुछ आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअस 550/25 धारा 305 (A) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ 09 जून 2025 को जनपद हापुड के थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत छजारसी टोल के पास दो व्यक्तियो को गाडी में बैठाकर उनके बैग, जेब से 63000/- रूपये व एटीएम का पिन पूछकर 10000/- रूपये निकलने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मुअस 331/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं- 564/25 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।
अन्तर्राज्य दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
0
97
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


