बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना छतारी पुलिस द्वारा एक अधिसूचना के आधार पर गांव नराऊ जलालपुर मोड़ से तांबे के तार चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 15 किलोग्राम तांबे के तार व दो अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रिहान उर्फ काली पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला सरायधारी मस्जिद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर, सुफियान पुत्र मुन्ना निवासी मुकन्द सरायधारी मदीना मस्जिद के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर व शान मोहम्मद उर्फ चूहा पुत्र नसीर निवासी मोहल्ला सारयधारी मस्जिद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार किए गये आरोपी शातिर किस्म के चोर है। जिनके द्वारा 02 जुलाई 2026 की रात में थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत गांव नारऊ व टुंडा खेड़ा के जंगल से ट्यूबवेल के मोटर से तांबे का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना छतारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ताँबे के तार चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार
0
4
RELATED ARTICLES


