बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर की पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त पर थाना सलेमपुर पर पंजीकृत मुअसं- 56/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कार्तिक पुत्र महेंद्रपुरी निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। अभियुक्त पर जनपद बुलंदशहर में सात मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
0
103
RELATED ARTICLES


