बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के चोला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 60 वर्षीय वार्ड बॉय राकेश सोलंकी ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वास्थ्य केंद्र के ही ड्रेसिंग रूम में जब अन्य कर्मियों ने पंखे से लटका शव देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
वार्ड बॉय राकेश सोलंकी 31 जुलाई को अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत होने वाले थे। वह बेहद मिलनसार व्यक्ति थे जिन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उनकी लाश लटकी देख स्वास्थ्य कर्मियों के होश उड़ गए। इसके बाद उनके शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
रिटायरमेंट से एक दिन पहले वार्ड बॉय ने की आत्महत्या
RELATED ARTICLES


