Friday, July 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरट्रक का पंचर बदलने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने...

ट्रक का पंचर बदलने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रक में मारी टक्कर, एक मौत व दूसरा घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर गांव लालपुर चितौला के पास एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। चालक पंचर टायर बदल रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रक चालकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां एक ट्रक चालक की मौत हो गई तथा दूसरे का उपचार जारी है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है। जब खुर्जा में एनएच-34 पर गांव लालपुर चितौला के पास एक ट्रक का टायर पंचर हो गया। इसके बाद ट्रक चालक टायर बदलने लगा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने पंचर बदल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ पंचर बदल रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ जनपद के गांव मवाना निवासी 28 वर्षीय हुकुम सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल ट्रक चालक की पहचान नीलेश निवासी गांव कमालपुर जनपद एटा के रूप में हुई है। सूचना पाकर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक हुकुम सिंह के परिजनों को उनका शव सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments