Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, यातायात...

कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, यातायात ठप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक ट्रक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसा मंदिर द्वार के पास हुआ जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने सामने अचानक आई कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू किया गया। वहीं, जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत रूट डायवर्जन लागू कर दिया, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments