बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरमदपुर की रहने वाली एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया और अपने दोनों बेटियों को भी कीटनाशक पदार्थ पिला दिया जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मेरठ के एक अस्पताल में बड़ी बेटी ढाई वर्षीय हर्षी ने दम तोड़ दिया। वही महिला व छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव बरमदपुर के रहने वाले ओमेंद्र का कहना है कि रविवार की शाम उनके बड़े भाई को घर में कीटनाशक की गंध आई थी। इस दौरान वह छत पर बैठे हुए थे। जब वह नीचे उतर कर आए तो उन्होंने देखा कि उनके छोटे भाई हरेंद्र की पत्नी सोनिका नल पर उल्टी कर रही थी। जब उन्होंने उनसे पूछा तो महिला ने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है और अपनी दोनों बेटियों को भी कीटनाशक पदार्थ पिला दिया है। यह सुनकर बड़े भाई के होश उड़ गए जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। उन्होंने तीनों को गुलावठी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से महिला व दोनों बेटियों को चिकित्सक ने हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान बड़ी बेटी ढाई वर्षीय हर्षी की मौत हो गई। वहीं महिला व छोटी बेटी 10 वर्षीय डौली की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। ओमेंद्र का कहना है कि सोनिका बाजार जाने के लिए पति हरेंद्र से जिद कर रही थी। हरेंद्र ने कहा कि वह पहले फसल में कीटनाशक लगाएगा फिर बाजार ले जाएगा, लेकिन सोनिका पहले बाजार जाने की जिद कर रही थी। इसके बाद हरेंद्र खेत पर चला गया जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।
सीओ सिकंदराबाद दीपक तिवारी का कहना है कि पति द्वारा बाजार में ले जाने पर महिला ने खुद व अपने दोनों बेटियों को कीटनाशक पदार्थ पिला दिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। वही एक बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाजार न ले जाने पर महिला ने खुद व अपनी बेटियों को खिलाया कीटनाशक पदार्थ, बड़ी बेटी ढाई वर्षीय की हुई मौत
RELATED ARTICLES


