बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में मंगलवार रात औद्योगिक क्षेत्र के हाइवे-34 चार नंबर कट पर इन्द्रजीत निवासी खैरपुर तिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल इन्द्रजीत को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन्द्रजीत अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोडगए हैं जिससे उनके परिवार में शोक की लहर है। चौकी प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
RELATED ARTICLES


