बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की भलीपुरा नहर में रविवार की दोपहर 1 बजे 22 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी धमेड़ा डूब गया। इसके बाद गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। परिजनों ने युवक के दो दोस्तों पर धक्का देने का आरोप लगाया है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जो युवक के इंतजार में बैठे हुए हैं।
नहर में डूबा युवक, तलाशी अभियान जारी
0
2
RELATED ARTICLES



