Friday, April 17, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरजर्जर दीवार बनी मौत का कारण: खेलते-खेलते मासूम की गई जान

जर्जर दीवार बनी मौत का कारण: खेलते-खेलते मासूम की गई जान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में बुधवार को एक जर्जर दीवार गिर गई। अचानक दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक छोटे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमित के घर की पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय उनका मासूम पुत्र लक्ष्य दीवार के पास खेल रहा था। देखते ही देखते दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे में दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे के पिता अमित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments