Wednesday, September 30, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

ऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में घायल युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में 23 वर्षीय देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ था।देवेंद्र गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर निवासी सुरेश का पुत्र था।
बताया गया कि वह नोएडा परिचौक के पास एक कंपनी में नौकरी करता था और मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद ऑटो से गुलावठी लौट रहा था। इसी दौरान गांव भटौना के पास ऑटो की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments