बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 नवम्बर 2026 को विशेष दिवस के रूप में आयोजित करते हुए सभी बीएलओ के द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाता एवं मतदाता बनने से छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने की कार्यवाही को जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने विधान सभा बुलंदशहर के आईपी डिग्री में बूथ संख्या 342 से 350 एवं इमलिया में बूथ संख्या 104 से 106 पर निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का जायजा लिया। बीएलओ द्वारा प्राप्त किए गए फॉर्म के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन प्राप्त फॉर्म को ऑनलाइन भी दर्ज किया जाए। निरीक्षण के समय सभी बीएलओ, सुपरवाइजर उपस्थित रहे। निर्देशित किया गया कि फॉर्म भरने के उपरांत मतदाता को प्राप्ति रसीद दी जाए। बीएलओ के द्वारा स्वयं अपनी लॉग इन आईडी का प्रयोग किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जो भी मतदाता बनने से छूट गये है वह अपने बूथ पर जाकर फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने किया बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण
RELATED ARTICLES


