बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चार तमंचे मय तीन जिन्दा व तीन खोखा कारतूस बरामद हुआ है जिनके खिलाफ थानों में तीन मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ छह मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 7770 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। मादक द्रव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 30 किग्रा डोडा पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 140 वाहनों का ई-चालान किया गया और 28,400/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 39 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 100 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 25 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर11/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
11/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
104
RELATED ARTICLES


