बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 12 शिक्षक-कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उनका कहना है कि यह शिक्षक कई सालों से बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे थे। इनको कई बार नोटिस जारी कर ड्यूटी न करने का जवाब माँगा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई।
सेवा समाप्ति वालों की सूची:-
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खखूंडा की सहायक अध्यापक जीनत फातिमा सिद्धिकी 31 जनवरी 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकरी नंबर से शिक्षक नमिता चौधरी वर्ष 2021 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसाईच से कवल निर्मेश एक जनवरी 2020 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय रूनसी से रामगोपाल 10 मार्च 2021 से, प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर से पवन कुमार वर्ष 2019 से अनुपस्थित चल रही हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहलारा से शिवानी चौधरी वर्ष 2017 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुर से वीना वरुण वर्ष 2018 से, प्राथमिक विद्यालय सतोहा से सोनी वर्ष 2021 से, प्राथमिक विद्यालय कलंदरगढ़ी से शिक्षक सुनीता 2015 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनौल से अनुचर रामकुमार 2007 से, संविलियन विद्यालय बिरौली से अनुचर अमित कुमार वर्ष 2013 से और बीएसए कार्यालय बुलंदशहर में चौकीदार कृष्ण वर्ष 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इन सभी की सेवा समाप्ति का पत्र भी उनके पते पर प्रेषित कर दिया गया है।
12 शिक्षक-कर्मचारी की सेवा समाप्त
RELATED ARTICLES



