Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलन्दशहर में 14 फर्जी जमानती चिन्हित

बुलन्दशहर में 14 फर्जी जमानती चिन्हित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन मे परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में विगत 03 वर्षों के दौरान सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों जैसे डकैती, चोरी, लूट, छिनैती, फिरोती हेतु अपहरण, हत्या, धोखाधड़ी आदि के मामलों में अभियुक्तों की जमानत कराने वाले जमानतदारों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।इस अभियान का उद्देश्य पेशेवर एवं फर्जी जमानतदारों पर प्रभावी अंकुश लगाना है, ताकि अपराधियों को जमानत दिलाने के लिए गलत तथ्यों एवं फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोका जा सके ।
मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में विगत 03 वर्षो मे उक्त अभियोगो से संबंधित अभियुक्तों की जमानत लेने वाले 2283 जमानतदारों का सत्यापन कराया गया जिसमे 155 पेशेवर,फर्जी,बाहरी जमानतदार पाये गये है जिनमे से 44 फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है।मेरठ रेंज में जमानतदारों के चिन्हीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।जनपद मेरठ में कुल सत्यापन -720, पेशेवर जमानतदार- 26, फर्जी पाए गए- 28,पंजीकृत अभियोग-12 अभियुक्त -28,जनपद बुलन्दशहर में कुल सत्यापन- 690, पेशेवर जमानतदार-11, फर्जी- 14 बाहरी- 21, पंजीकृत अभियोग-08 अभियुक्त -14,जनपद बागपत में कुल सत्यापन- 208, फर्जी जमानतदार- 02, बाहरी- 10,
पंजीकृत अभियोग-01 अभियुक्त -02,जनपद हापुड़ में कुल सत्यापन- 665, पेशेवर जमानतदार- 23, बाहरी- 20
डीआईजी ने कहा कि ऑपरेशन सत्यापन को आगे भी जारी रखते हुए जमानतदारो का सत्यापन किया जाये एवं पेशेवर/ फर्जी जमानतदारों की पहचान कर इनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं को पूर्णतः रोका जाए ।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments