बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के पुख्ता बाजार का रहने वाले 14 वर्षीय फैज की इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं परिजनों ने रात में ही किशोर के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
आपको बता दें कि मृतक किशोर फैज मलिक फरवरी माह में अपने घर की सीढ़िया से गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद किशोर को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां किशोर का तीन माह तक इलाज चला। इसके बाद मंगलवार की रात किशोर ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, फैज अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और एक बहन है। किशोर के निधन से परिवार में मातम छाया है।
तीन माह चले इलाज के बाद 14 वर्षीय किशोर का निधन
RELATED ARTICLES


