Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमाल से लदे चलते ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

माल से लदे चलते ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर पठान के बाग के पाससे गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को छह एलईडी टीवी, दो होम थिएटर म्यूजिक स्पीकर, दो बाइक व दो अवैध चाकू बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा माल से लदे चलते ट्रको के पीछे बाइक लगाकर सामान चोरी किया जाता है जिनके द्वारा बरामद सामान को 09 जून 2026 को नूरपुर-धामपुर रोड़ से चलते ट्रक से चोरी किया गया था। सामान को बेच कर ये आर्थिक लाभअर्जित करते है जिनके द्वारा 30 अप्रैल 2025 को बंजरंग ट्रांसपोर्ट की गाडी से दवाई के 05 कार्टून चलती पिकअप से चोरी किए गए थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 403/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 29 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बंजरंग ट्रांसपोर्ट की गाडी से दवाई के कार्टून चोरी किए गए थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 430/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आबिद पुत्र इदरीश निवासी 60 फुटा रोड एक मीनार मस्जिद के पास लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ तथा इरफान पुत्र सलाऊदीन निवासी इस्लामाबाद लोहारपुरा गली न-02 थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ तथा इस्लाम पुत्र रियाज निवासी तारापुरी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments