बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से छह बार में 2.96 लाख ररुपए निका लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उनके खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज आया जब उन्होंने उन मैसेज को ध्यान से देखा तो छह बार में 2.96 लाख रूपए खाते से गायब मिले। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवक के खाते से उड़े छह बार में 2.96 लाख रूपए
RELATED ARTICLES


