बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिला अस्पताल परिसर में उखड़ी सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल आने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह सड़क उखड़ने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में हो रही है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर की सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को राहत मिल सके।
उखड़ी सड़क से परेशान जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज व तीमारदार
RELATED ARTICLES


