बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद नगर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद नगर के 132 केवी बिजलीघर के सामने रहने वाला रिजवान बुधवार तड़के अपने घर की छत पर सो रहा था। बताया गया कि नींद में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। दो महीने पहले ही हुई थी शादी रिजवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, रिजवान की शादी करीब डेढ़ से दो महीने पहले ही हुई थी। परिवार में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस दर्दनाक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। रिजवान कंप्यूटर का काम करता था। महज 23 वर्ष की उम्र में उसकी मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



