Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरबुलंदशहर: फंदे से लटका मिला युवक का शव

बुलंदशहर: फंदे से लटका मिला युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलैमपुर क्षेत्र के गांव भटौरी में 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक की बुजुर्ग मां घर में मौजूद थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव भटौरी निवासी 26 वर्षीय अर्जुन ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद जब उसकी मां को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments