Thursday, May 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय...

पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक आरओवी के नीचे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
आपको बता दें कि खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव इंजु मौजपुर के रहने वाले तेज बहादुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर प्रियांशु घर पर भोजन करने आया था। तभी करीब ढाई बजे वह पैदल ही दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय प्रियांशु रेलवे मार्ग स्थित पंकज किराना स्टोर पर काम करता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments