बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के गांव कुड़वल बनारस के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की हिच टूटने की वजह से उसमें सवार 27 लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हिच टूटने के बाद ट्रैक्टर आगे निकल गया। ट्रॉली भी करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से गंभीर महिला को हायर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पौड़री निवासी तेजवीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन का ससुराल गांव अतराड़ा जनपद हापुड़ में है। मामला शनिवार का है जब वह अपनी बहन के घर चाव देने जा रहे थे। परिवार तथा आसपास के करीब 40 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बहन की ससुराल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली की हिच टूट गई जिसके चलते हादसा हुआ। इस दौरान ट्रैक्टर आगे की ओर घसीटता चला गया जबकि ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसट गई। हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि अन्य को उपचार जारी है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरट्रैक्टर ट्राली की हिच टूटने से 27 घायल, एक गंभीर
ट्रैक्टर ट्राली की हिच टूटने से 27 घायल, एक गंभीर
0
102
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


