बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर परिवहन विभाग ने गुरुवार को आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने निर्धारित अवधि पूरी कर चुके पांच वाहनों को स्क्रैप कराया जिनमें दो स्कूल बसें भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, स्क्रैप किए गए सभी वाहन डीजल से संचालित थे और अपनी निर्धारित 10 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके थे। इसके बावजूद इन वाहनों का संचालन जारी था। सभी वाहनों को जनपद में पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से नष्ट कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विभाग के मुताबिक, निर्धारित अवधि के बाद संचालित पाए जाने वाले डीजल और पेट्रोल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा नियमों के तहत डीजल वाहनों की अधिकतम आयु 10 वर्ष और पेट्रोल वाहनों की 15 वर्ष निर्धारित है। अवधि पूरी होने के बाद ऐसे वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर उन्हें स्क्रैप करने की कार्रवाई की जाती है। यानी बुलंदशहर में पुराने और नियमों के विपरीत चल रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है।
10 साल पुराने डीजल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
RELATED ARTICLES


