बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए एसएसपी ने 59 पुलिस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें जिले के सभी कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगी।
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को 5 सुपर जोन, 19 जोन और 59 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, जो कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे। कांवड़ मार्गों पर इस बार 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग होगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जनपद में 200 से अधिक खाद्य एवं सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां कांवड़ियों को भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, जिले के 8 प्रमुख गंगा घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है और किसी भी हादसे से निपटने के लिए गोताखोरों के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
59 पुलिस बाइक टीमें उतरीं मैदान में, 5000 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
RELATED ARTICLES


