Monday, July 27, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबर25 वर्षीय दुष्यंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

25 वर्षीय दुष्यंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के ऊंचा गांव में 25 वर्षीय दुष्यंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुष्यंत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। करंट लगने से उनके बेटे की मौत नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दुष्यंत की पत्नी सोनिया ने ससुर को फोन कर कहा कि दुष्यंत को बिजली का झटका लग गया है और वह घर के भीतर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही सभी परिजन मौके पर एकत्र हो गए और दुष्यंत को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्यामवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके घर में कोई करंट नहीं था। उनके मृतक बेटे की शादी पांच साल पहले हुई थी। मृतक दुष्यंत को डेढ़ साल की एक बेटी भी है। घटना के समय पति-पत्नी के अलावा घर में कोई और मौजूद नहीं था। उन्होंने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। अरनिया थाना इंचार्ज शशांक द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments