Tuesday, March 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: भूड़ चौराहे पर चला अभियान,...

बुलंदशहर में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: भूड़ चौराहे पर चला अभियान, 10 वाहन सीज कर लगा 2.25 लाख जुर्माना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिना परमिट चल रही बसों और व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे निजी वाहनों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को भूड़ चौराहे पर नगर मजिस्ट्रेट, एआरएस और पीटीओ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। मौके पर नौ चार पहिया वाहन और एक बस को सीज कर कुल 2.25 लाख रूपए का जुर्माना वसूला गया।
आपको बता दें कि अभियान के दौरान टीम ने जिलेभर में बड़ी संख्या में निजी वाहन अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों में लगाए जा रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसके कारण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि अभियान के दौरान एक बस परमिट नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित मिल गई, जिसे तुरंत सीज कर दिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments