बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने से खुशियां मातम में बदल गई। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी को जा लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में धर्मेंद्र भाटी को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ क्षेत्र के अजयनगर से शिवम की बारात गुरुवार की रात थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में आई थी। बारात की रस्में चल रही थी। दूल्हा बाढौती की रस्मे के लिए दरवाजे पर पहुंचा। इसी बीच लड़की के परिवार की तरफ से सुग्रीव सोलंकी ने अपनी लाइसेंस से पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने की कोशिश की। बार-बार ट्रिगर दबाने के बाद भी पिस्टल नहीं चली। जबरन फायर करवाने की कोशिश में अचानक गोली चल गई तभी गोली सामने कुर्सी पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र भाटी की छाती में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। धर्मेंद्र भाटी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद, चोला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान भाजपा नेता के सीने में जा लगी गोली, मौत
RELATED ARTICLES



