Saturday, October 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: दो युवकों के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू...

बुलंदशहर: दो युवकों के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू लगने से मौत


बुलंदशहर,डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार रात दो युवकों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने आए एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वाल्मीकि बस्ती में दो स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हनी पुत्र जीत ने विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी बीच उसे चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हनी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments