Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबर11 संपर्क मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति, 5.63 करोड़ रुपये जारी

11 संपर्क मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति, 5.63 करोड़ रुपये जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। शासन ने क्षेत्र के 11 जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के लिए भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत योजना के तहत 5.63 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी गई है। इन मार्गों पर सीसी रोड निर्माण, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। पूरा कार्य लोक निर्माण विभाग की निगरानी में होगा। क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह की पहल पर इन मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। अब मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों की समस्याएं दूर होंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments