बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के ईओ रोहित ने चेयरमैन इमरान कुरैशी पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान ईओ को अपनी जान बचाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय छोड़कर भागना पड़ा। घटना के बाद ईओ रोहित ने चेयरमैन इमरान कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खानपुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने चेयरमैन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत के अधिकारी और चेयरमैन के बीच हुए इस विवाद से स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: नगर पंचायत चेयरमैन पर ईओ से मारपीट का आरोप, जान बचाकर भागे अधिकारी
RELATED ARTICLES


