बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में देर रात बंदरों के एक उग्र झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बंदरों की आपसी लड़ाई के दौरान एक घर के छज्जे पर बनी बाउंड्री दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उसी समय गली से गुजर रहा लविश पुत्र अरसद राना दीवार की चपेट में आ गया और सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत लविश को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि लविश के सिर में चोट आई थी, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से खतरा टल गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से मोहल्ले में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। रात के समय बंदरों का झुंड छतों और गलियों में दौड़ता रहता है जिससे लोग भयभीत हैं। उन्होंने नगर प्रशासन से लगातार बढ़ रही बंदर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद में बंदरों का आतंक: मकान की दीवार गिराई, किशोर गंभीर रूप...
सिकंदराबाद में बंदरों का आतंक: मकान की दीवार गिराई, किशोर गंभीर रूप से घायल
0
40
RELATED ARTICLES


