बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी भारतीय सेना के जांबाज़ जवान अरुण राघव का नागालैंड में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि ड्यूटी पर तैनाती के दौरान अचानक दिल की समस्या उत्पन्न होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सेना के अधिकारियों ने फोन कर जवान के निधन की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत नागालैंड पहुंचे और अरुण राघव के शव को प्राप्त किया। जवान अरुण राघव के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: भारतीय सेना के जवान का नागालैंड में ह्रदयगति रुकने से निधन
बुलंदशहर: भारतीय सेना के जवान का नागालैंड में ह्रदयगति रुकने से निधन
0
44
RELATED ARTICLES


