बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव दीघी में शुक्रवार की देर शाम सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्यवाही से रात में ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
आपको बता दें कि गांव दीघी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार के शाम करीब छह बजे उनके 12 वर्षीय बच्ची घर में खेल रही थी। इस दौरान वह गुब्बारा मुंह से फुल रही थी तभी अचानक बच्ची को हंसी आ गई। इस दौरान गुब्बारे की हवा निकलते ही वह झटके से बच्ची के मुंह के भीतर चला गया और सांस की नली में फस गया। कुछ ही देर में 12 वर्षीय कुमकुम तड़पने लगी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बच्ची को तत्काल पहासू सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के दौरान वह काम पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी रेखा देवी और सात बच्चे मौजूद थे। परिजन बच्ची के शव को घर लेकर आए और रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पहासू: सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 वर्षीय कुमकुम की हुई मौत
RELATED ARTICLES




