Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरपीएचसी के कमरे में रखी शराब, कोल्ड ड्रिंक व नमकीन की वीडियो...

पीएचसी के कमरे में रखी शराब, कोल्ड ड्रिंक व नमकीन की वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के वैराफिरोजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में शराब की बोतल, कोल्डड्रिंक की बोतल और एक खाली बोतल तथा नमकीन आदि रखे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है और उन्होंने ऐसी हरकत पर कई सवाल खड़े किए हैं। वायरल हुई इस डेढ मिनट की वीडियो में कुर्सी पर बैठी महिलाएं और दो-तीन लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोई पार्टी नहीं की जा सकती। वायरल वीडियो की जांच होगी और दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments