Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरअहमदगढ़–पहासू मार्ग पर सांडों की भीषण भिड़ंत, वीडियो वायरल

अहमदगढ़–पहासू मार्ग पर सांडों की भीषण भिड़ंत, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू ब्लॉक क्षेत्र में अहमदगढ़–पहासू मार्ग पर दो सांडों की जबरदस्त भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों सांड सड़क किनारे खेत में और फिर सड़क पर एक-दूसरे से भीषण रूप से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस देख स्थानीय लोगों दूर ही रुके रहे। लड़ाई इतनी तेज थी कि वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क पर रोक दिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे तो कुछ दूर से ही स्थिति को नियंत्रित होने का इंतज़ार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है और कई बार सड़क पर जानवरों की भिड़ंत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से आवारा पशुओं को पकड़ने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments