बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। यातायात निरीक्षक (टीआई) संजय वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसएसपी ने अपने पीआरओ राजपाल सिंह तोमर को नया यातायात निरीक्षक नियुक्त किया है।
पुलिस विभाग की ओर से इस फेरबदल को प्रशासनिक आधार पर किया गया तबादला बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा बीते एक वर्ष से अधिक समय से यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात थे। हालांकि, पुलिस महकमे और शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि लगातार लग रहे जाम और यातायात अव्यवस्था से आमजन को राहत न मिल पाने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नव नियुक्त यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जाम की समस्या को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, वहीं शहरवासियों को उम्मीद है कि अब बुलंदशहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
एसएसपी ने टीआई संजय वर्मा को किया लाइन हाजिर, पीआरओ को सौंपी यातायात की कमान
RELATED ARTICLES



