बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट की पुलिस ने बुधवार को ऑनलाइन ठगी के कुल 80 हजार रुपए वापस कराए। पीड़ित द्वारा ठगी के रकम पाकर थाना रामघाट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
आपको बता दें कि थाना रामघाट के गांव धारकपुर के रहने वाले संजय चौधरी पुत्र गिरिराज सिंह ने 17 अप्रैल 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की जिसमें अज्ञात साइबर ठगों द्वारा पीड़ित के खाते से 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गयी जिसके संबंध में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड पर शिकायत पंजीकृत की गयी। थाना रामघाट साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीड़ित के रुपए वापस लौटाए गए जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
ऑनलाइन ठगी के कुल 80 हजार रुपए कराए वापस
RELATED ARTICLES



