बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना तहसील क्षेत्र में नहर किनारे एक मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सिल्ट पर पलट गया। वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने जल्द से जल्द मिट्टी के ढेर को हटाने की मांग की है। पलटे मिट्टी के ढेर से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। हादसे के दौरान साजिद, सोनू, गोलू, रिंकू और असलम सहित 15 लोग घायल हो गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिट्टी हटवाने की बातचीत की जा रही है।
स्याना: नहर किनारे पलटी पिकअप, हुए 15 लोग घायल
RELATED ARTICLES



