बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के अंतर्गत मेडिसन मार्केट में लगे मोबाइल टावर से शनिवार को सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी के सुपरवाइजर ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि मामला शनिवार की देर रात का है जब अज्ञात लोगों ने एक मोबाइल टावर को अपने निशाना बना लिया। इस दौरान चोरों ने टावर से लाखों के समान को चोरी कर लिया। मामले में इंडस कंपनी के सुपरवाइजर राजकुमार ने रविवार को थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चोरों ने टावर से किया लाखों का सामान चोरी
0
120
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


