बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर की संयुक्त अध्यक्षता में सेवानिवृत्त सैनिक बंधुओं के साथ सोमावर को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव प्रशासन के समक्ष रखे।
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सेवा कर चुके सेवानिवृत्त सैनिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और कानून से जुड़े मामलों में पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने साइबर अपराध, पेंशन संबंधी, धोखाधड़ी और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, भूमि विवाद, रोजगार, पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सेवानिवृत्त सैनिकों ने प्रशासन द्वारा आयोजित इस गोष्ठी की सराहना करते हुए इसे बेहद सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए भविष्य में भी इस तरह की संवादात्मक गोष्ठियों के आयोजन का आश्वासन दिया।
बुलंदशहर: सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में अहम गोष्ठी
RELATED ARTICLES



