Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरफर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दो सप्ताह पहले हुई व्यापारी के घर डकैती की घटना कारित करने वाले नकली सीबीआई अधिकारी बनकर आए बदमाशों को पुलिस ने मखैना नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच बदमाश पकड़े हैं जिनमें दो बदमाशों पर 25-25 हजार रूपये के इनाम भी घोषित है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए सोने व चांदी के आभूषण, 13 लाख 30 हजार रूपए नकद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, 03 अवैध असलाह व कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे अपराधी है जिनके द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर को खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के आवास में प्रवेश किया गया। व्यापारी के घर में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपी इन्द्रपाल उर्फ ताऊ उर्फ गुडडू पुत्र देवेन्द्र निवासी पिसॉवा जनपद अलीगढ, याकेश उर्फ छोटू पुत्र किशनपाल निवासी नगला जीवाराम थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ, यशपाल उर्फ राजा पुत्र राजू उर्फ हरेन्द्र निवासी चिरौरी थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर, सचिन पुत्र रामविरेश निवासी हारून नगला थाना दादों जनपद अलीगढ,संजय शर्मा पुत्र रामदेव निवासी ऐचोरा जनपद बुलन्दशहर है जिनके कब्जे से 09 चूड़ी, 05 अंगूठी, 03 टॉप्स, 01 लॉकेट, 01 गले की चैन, 01 टीका, 04 नाक की नथ, गले का हार, 01 मंगलसूत्र, 01 नथ की चैन, 02 सिक्के -(पीली धातु) बजन करीब -280 ग्राम)
2- 01 सिक्का(50 ग्राम), 01 सिक्का(20 ग्राम) 03 सिक्के, 02 पाजेब-(सफेद धातु)
3- 13 लाख 30 हजार रूपये नगद
4- 01 अपाचे मोटरसाइकिल नं0- UP 13CJ 2879 (घटना में प्रयुक्त)
5- 01 एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल नं0- UP 81CB 2919 (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि बदमाश इन्द्रपाल 12.12.2025 को जमानत पर जेल से छूटकर अनूपशहर आया था। पैसों की जरूरत होने पर उसकी मुलाकात संजय से हुई, जो व्यापारी के यहां ट्रैक्टर चलाता था। संजय ने अपने मालिक के यहां बड़ी रकम होने की जानकारी दी। इसके बाद सभी बदमाशों ने ग्राम ऐचोरा में योजना बनाकर 18.12.2025 को रेकी की तथा 19.12.2025 को डकैती की घटना को अंजाम दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments